Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से RKVY scheme के स्मैम (SMAM) मद के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 एवं खरीफ 2025 में पंजीकृत है, वो ही इस स्कीम में आवेदन के लिए पात्र होंगे। एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुसूचित जाति/लघु एवं सीमांत/महिला किसानों को 50 प्रतिशत व अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। लघु एवं सीमांत श्रेणी का लाभ किसानों को उनके मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जमीन के आधार पर दिया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता, इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरी/इलेक्ट्रिक/सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर, राइड ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार, सेल्फ प्रोपेल्ड हाईक्लीयरंश बूम स्प्रेयर, हाई कैपेसिटी चाफकटर लोडर के साथ (5 टन से 10 टन/घंटा, 10 टन प्रति घंटे से अधिक एवं चाफ कटर मोटर ऑपरेटिड), ट्रैक्टर ऑपरेटिड साइलेज पैकिंग मशीन/बेलर (1400-1500 के.जी./ऑवर)।
बैटरी ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब सॉयलर, मल्टीक्रोप बेड प्लांटर/रेज्ड बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर (4 लाइन), विनोविंग फैन, मिलेट मशीन/मिलेट मील, मेज थ्रेशर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड)/मैज सलैसर, न्यूमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, शुगर केन थ्रेस कटर 75 इंच साइज, मोबाइल/कॉटन श्रेडर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड), काऊ डंग ब्रिकेट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटिड पावर वीडर, आलू बोने की मशीन इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी (परिवार के किसी सदस्य के नाम जो परिवार पहचान पत्र में हो), बैंक खाता, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यदि कोई किसान अनुसूचित जाति से संबंध रखता है तो उसे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे, पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ड्रा/ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें व योजना का लाभ उठाएं। किसान अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट पर, सहायक कृषि अभियंता, रेवाड़ी या अपने संबंधित खंड कृषि अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्र निर्माताओं की मशीन/कृषि यंत्र, भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्टिंग सेंटरों से टेस्ट की हुई है और वो कृषि विभाग, हरियाणा की सब्सिडी स्कीमों के तहत अपनी मशीन/कृषि यंत्र देना चाहते है। वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला की वेबसाइइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।


