Rewari News: यूट्यूब पर वीडियो देख जुर्म के राह पर निकले थे दो युवा, पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे

Rewari News: रेवाड़ी के दिल्ली रोड़ स्थित जोनावास गाँव में एटीएम को काटकर चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके से ही काबू किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवकों ...

Rewari News: रेवाड़ी के दिल्ली रोड़ स्थित जोनावास गाँव में एटीएम को काटकर चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके से ही काबू किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवकों को पैसों की जरूरत थी. जिसके बाद पहले आरोपियों ने यूट्यूब पर एटीएम में सेंध लगाने की वीडियो देखी, जिसके बाद गैस कटर लेकर एटीएम बूथ पर पहुँच गए.

पुलिस की गिरफ्त में खड़े जगविंदर और संदीप, इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने एटीएम चोरी करने की वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया है. पकडे गए आरोपी काफी समय से डुंगरवास गाँव में रह रहे थे. जगविंदर वेटर का काम करता है और संदीप गाड़ियों की बॉडी बनाने का काम करता है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बता दें कि 4 जून की रात इन दोनों आरोपियों ने दिल्ली रोड़ स्थित गाँव जोनावास में एचडीएफसी बैंक की एटीएम को गैस कटर से कटाने का प्रयास किया था. जैसे एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की केबल आरोपियों ने काटी, तभी बैंक के के स्क्योरेटी हैड ऑफिस में अलार्म बज गया, जिसके तुरंत बाद उस इलाके में गस्त कर रही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई. जिन्हें देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन कुछ दूर जाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जानकारी के मुताबिक एटीएम में करीबन 18 लाख रूपए थे, जो अलार्म बजने से और पुलिस के मौके पर पहुँचने के कारण चोरी होने से बच गए. पुलिस को मौके से स्विफ्ट कार और गैस कटर बरामद किया है. कार एक आरोपी के नाम पर ही रजिस्टर्ड है. जिस कार की नम्बर प्लेट हटाकर दोनों आरोपी एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी करने के लिए पहुँचे थे.

डीएसपी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पकडे गए दोनों आरोपियों का अभी तक जाँच में कोई अपराधिक बैकग्राउंड निकलकर सामने नहीं आया है. दोनों आरोपियों को पैसों की जरूरत थी. इस वारदात को अंजाम दिया गया.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author