Rewari News: कोसली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Rewari News: थाना कोसली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  जांचकर्ता ने बताया कि गत 17 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक ...

Rewari News: थाना कोसली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  जांचकर्ता ने बताया कि गत 17 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उसकी नाबालिग बेटी और छोटा बेटा गांव की एक दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने घर में खींच लिया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जब उनके छोटे बेटे ने घर पर जाकर जानकारी दी, तो तलाश करने पर लड़की एक दुकानदार के प्लॉट के पीछे मिली। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की खिलाफ थाना कोसली में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author