Rewari News: पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

Rewari News: एडीसी राहुल मोदी ने गुरुवार को लघु सचिवालय में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत और नगर परिषद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीसी ने निर्देश दिए ...

Rewari News: एडीसी राहुल मोदी ने गुरुवार को लघु सचिवालय में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत और नगर परिषद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में एडीसी ने निर्देश दिए कि –

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
  • शिक्षा विभाग सभी सरकारी स्कूलों का डाटा तुरंत उपलब्ध कराए।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का डाटा भिजवाए।
  • पंचायत एवं नगर परिषद विभाग सभी नगर पालिका व बीडीपीओ कार्यालयों की जानकारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इन सभी डाटा को संकलित कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि जल्द ही सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों में सोलर पैनल लगाया जा रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author