Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 मार्च को दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अमनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कैसर्स ब्रांड प्रोडक्ट्स इंडिया लि. में बतौर जांच अधिकारी कार्यरत हैं। उन्हें कोसको व अन्य कंपनियों के नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ जांच का अधिकार मिला हुआ है। उनके प्रतिनिधि देवेंद्र और मोहित की टीम ने कृष्णा नगर रेवाड़ी में एक खेल के सामान की दुकान से कोसको कंपनी की 47 व निव्या कंपनी की 37 फुटबाल नकली मिली हैं।
इसके अलावा 7 बॉक्स में 42 टेनिस बॉल भी नकली पाई गई हैं। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी की दुकान से नकली कोसको कंपनी की 47 व निव्या कंपनी की 37 फुटबाल सहित 7 बॉक्स में 42 टेनिस बॉल बरामद की है।






