Rewari News: रेवाड़ी पुलिस ने 13 साल से फरार जानलेवा हमला आरोपी को किया गिरफ्तार

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने मारपीट व जानलेवा हमला मामले में पिछले 13 साल से फरार चल रहे और अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी दीपक उर्फ दीपू (निवासी मोहल्ला बंजारवाड़ा, रेवाड़ी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस ...

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने मारपीट व जानलेवा हमला मामले में पिछले 13 साल से फरार चल रहे और अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी दीपक उर्फ दीपू (निवासी मोहल्ला बंजारवाड़ा, रेवाड़ी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

यह मामला 11 अगस्त 2012 का है, जब गांव झाल निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि वह अपने साथियों के साथ भर्ती की प्रैक्टिस के लिए राव तुलाराम स्टेडियम जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

मामले में आठ आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि दीपक उर्फ दीपू फरार था और वर्ष 2014 में अदालत ने उसे PO घोषित कर दिया था। गुरुवार को पीओ स्टाफ ने उसे दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

About the Author