
Rewari News: थाना रामपुरा पुलिस ने एक नाबालिग़ से अनैतिक कार्य कराने के मामले में आरोपी मां और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए होटल मैनेजर की पहचान बिहार के जिला वैशाली के गांव सिरसा रामराय हाल आबाद मोहल्ला कुतुबपुर निवासी विकास के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 13 फरवरी को एमपी की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्र वधू करीब 11 साल पहले उसके बेटे को छोड़कर चली गई थी। दोनों की चार बेटियां है। एक बेटी को उसकी पुत्रवधू उसी समय अपने साथ ले गई थी। करीब 6 महीने पहले वह किसी को बिना बताए मध्य प्रदेश से अपनी दो और बेटियों को अपने साथ ले गई, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने वहां थाने में भी दर्ज कराई थी।
जिसके बाद दोनों बच्चियों का उनकी मां के पास होना पता चला था। अभी उसकी पुत्रवधू अपनी तीनों बेटियों के साथ शहर के एक मोहल्ला में किराए पर रह रही थी। कुछ दिन पहले मोहल्ला के लोगों ने उन्हें कॉल कर दोनो बेटियों के साथ ज्यादती होने के बारे में सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अपनी 15 वर्षीय नाबालिग़ बेटी से गलत कार्य करवाती है। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना रामपुरा में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसकी मां होटल में ले जाकर उससे गलत कार्य करवाती है। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त आरोपी मां और होटल मैनेजर विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।