Rewari News: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कई गांवों में सड़क व चौपाल निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला

Rewari News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव (Rewari MLA) ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितार्थ बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों की नई ईबारत लिखने ...

Rewari News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव (Rewari MLA) ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितार्थ बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों की नई ईबारत लिखने का कार्य कर रही है। ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव (Rewari MLA) सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों बालावास जमापुर, लिसाना, काकोडिय़ा व चिल्हड़ में करोड़ों के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के उपरांत आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव बालावास जमापुर में गांव से रसूली तक 43 लाख से बनने वाली सडक़ का शिलान्यास, गांव लिसाना में लिसाना रेलवे स्टेशन से गोकलगढ़ तक 34.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, गांव काकोडिय़ा में गांव के शिव मंदिर से नारायण चौक तक 20.65 लाख की लागत से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास तथा गांव चिल्हड़ में सरकारी स्कूल से भूरथल ठेठर तक 88.58 लाख से बनने वाली सडक़, 70.44 लाख से बनने वाले जैतपुर रोड़ से रेवाड़ी-पटौदी लिंक मार्ग।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रजापत कालोनी में 10 लाख की लागत से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास व 11 लाख की लागत से बनी वाल्मिकी चौपाल, दस लाख से बनी सामान्य चौपाल निर्माण तथा तीन लाख की लागत से हरिजन चौपाल से रामचंद्र की दुकान तक के रास्ते का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन भी थामा। विधायक ने उनका भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान भी दिया जाएगा। इससे पूर्व सभी कार्यक्रमों में पहुंचने पर विधायक का फूलमालाओं, ढोल-बाजों, पगड़ी व स्मृति चिह्न प्रदान कर जोरदार अभिनंदन किया गया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले करीब तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इलाके के विकास की ओर कोई ध्यान न देकर केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करने का काम किया है। रेवाड़ी की जनता ने इस बार उन्हें सेवा का मौका दिया है। रेवाड़ी के कदम-कदम पर समस्याओं का अंबार उन्हें विरासत में मिला है, लेकिन वह हर समस्या पर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं और उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली है। आने वाले समय में रेवाड़ी विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहेगा।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग एवं तमाम क्षेत्रों का समान विकास कराने को लेकर कृतसंकल्प है। विकास को लेकर सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। गांव हमारे विकास की धुरी है, इसलिए ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles