Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 11 (NH-11) पर गांव टीट में राव उमराव सिंह फार्म पर श्री खाटू श्याम भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर का शुभारंभ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया । इस मौके पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट और शिविर आयोजक समाजसेवी अजीत सिंह टोनी भी मौजूद रहे । शिविर में पहुंचने पर विधायक का आयोजक और ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया।
पूजा अर्चना उपरांत विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि श्री खाटू श्याम सबके पालनहार है। कलियुग में श्री खाटू श्याम की भक्ति और उनका आशीर्वाद हर इंसान को मिलता है। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक की वीरता ओर भक्ति से प्रसन्न होकर उनको वरदान दिया कि वह कलयुग में श्याम के नाम से पूजे जाएंगे ओर सच्चे मन से उनका नाम लेने वाले की मनोकामना पूरी होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


