Rewari News: Government Polytechnic, Lisana को हरियाणा में दूसरा स्थान, 25 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित

Rewari News: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राजकीय बहुतकनीकी लिसाना (रेवाड़ी) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य के सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित ...

Rewari News: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राजकीय बहुतकनीकी लिसाना (रेवाड़ी) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य के सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 2 मार्च को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि रेवाड़ी जिला का नाम भी राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

भव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विशिष्ट अतिथि खेल युवा मंत्री गौरव गौतम रहे, जिनके द्वारा संस्था को पुरस्कार प्रमाण-पत्र के साथ-साथ 25 लाख रुपये की राशि का चैक भी प्रदान किया। सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। यह पुरस्कार राजकीय बहुतकनीकी लिसाना (रेवाड़ी) के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार तथा तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव ने ग्रहण किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बहुतकनीकी लिसाना के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव के तत्वाधान में समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संस्थान तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अभिभावकों एवं छात्रों से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझे और आधुनिक तकनीकी ज्ञान अर्जित कर प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी को तकनीकी युग के नाम से भी जाना जाता है, ऐसे में कुशल तकनीकी मानव संसाधन का निर्माण समय की आवश्यकता है। यह उपलब्धि न केवल राजकीय बहुतकनीकी, लिसाना के लिए, बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले के लिए गर्व का विषय है और संस्थान की सशक्त पहचान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उसके बढ़ते हुए मानक को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author