Rewari News: गाय के हमले से बुजुर्ग की मौत, इंसाफ के लिए DC ऑफिस पहुंचे लोग

Rewari News: रेवाड़ी शहर में सड़कों, गलियों, बाजारों और चौराहों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी लापरवाही का शिकार मंगलवार को हंस नगर कॉलोनी रेवाड़ी की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी हो ...

Rewari News: रेवाड़ी शहर में सड़कों, गलियों, बाजारों और चौराहों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी लापरवाही का शिकार मंगलवार को हंस नगर कॉलोनी रेवाड़ी की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी हो गईं, जिनकी एक बेसहारा गाय के हमले में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी शाम के समय अपने घर से मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह गली में निकलीं, सामने से आ रही एक आवारा गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय ने उन्हें सींग मारकर जमीन पर गिरा दिया और पैरों से रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद परिजन और कॉलोनीवासी सीधे जिला सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

परिजनों ने की मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Rewari news: Elderly man dies after being attacked by cow

मृतका के भतीजे नवीन ने बताया कि उनकी बुआ मंदिर जा रही थीं, तभी अचानक गाय ने हमला कर दिया और मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और बेसहारा पशुओं के मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग सुबह-शाम दूध निकालने के बाद पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ती है।

नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि परिषद पशुओं को पकड़ने के केवल दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि पशु पकड़ने का ठेका लेने वाली कंपनी कथित तौर पर पकड़े गए पशुओं को उनके मालिकों से पैसे लेकर वापस छोड़ देती है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author