Rewari News: धारूहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी केस में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव अडबर निवासी ...

Rewari News: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव अडबर निवासी आरिफ के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की 15 मार्च 2016 की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के चिड़ावा से एक ट्रक गायों को भरकर आ रहा है। जो उपरोक्त ट्रक उटावड़ निवासी वसीम अकरम गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल करता है। ट्रक में ड्राइवर शोकीन, इरसाद, आरिफ, सद्दीक निवासी अडबर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मसानी के पास नाकेबंदी करके जब ट्रक रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपी नाका तोड़कर ट्रक को नेशनल हाइवे की ओर भगा ले गए।

जब पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो पुलिस की जिप्सी को साइड मारने के बाद चालक व अन्य आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 27 गाय और 5 सांड मुक्त कराए थे। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में आरोपियों के खिलाफ गौ संवर्धन अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज मामले में संलिप्त चार आरोपी शोकीन, वसीम अकरम, साहिद और इरसाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के गांव अडबर निवासी आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

 

 

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि
About the Author