Rewari News: बता दे कि धारूहेड़ा की एक सोसायटी निवासी सुरेश चंद्र जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखकर वे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े। शुरू में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर उन्हें कुछ पैसे मिले। इसके बाद ज्यादा कमाई का लालच देकर 4500 रुपये इन्वेस्ट करवाए गए।
धीरे-धीरे कई बार उनसे रिचार्ज करवाए गए और कुल मिलाकर लगभग 3.11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब ठगों ने उनसे और 3 लाख रुपये की मांग की, तब उन्हें एहसास हुआ कि यह साइबर फ्रॉड है।
जिसके बाद 31 दिसंबर को सुरेश चंद्र जोशी ने अपनी शिकायत दी जिसमे साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राज गुप्ता ने अपने साथी आसिम आफाक का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की रकम का लेन-देन हुआ था।
अब साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजली पुरा निवासी राज गुप्ता के रूप में हुई है।






