Rewari News: हरियाणा में आधी रात को गैस कटर से ATM काट रहे थे बदमाश, मिनटों में सामने आ खड़ी हो गई पुलिस

Rewari News: रेवाड़ी में बीती रात बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से कटाने का प्रयास किया. लेकिन तभी अचानक एटीएम बूथ में लगा एंटी थेफ़्ट अलार्म बैंक के स्क्योरेटी हैड ऑफिस में बज गया, जिसके बाद बैंक और रेवाड़ी ...

Rewari News: रेवाड़ी में बीती रात बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से कटाने का प्रयास किया. लेकिन तभी अचानक एटीएम बूथ में लगा एंटी थेफ़्ट अलार्म बैंक के स्क्योरेटी हैड ऑफिस में बज गया, जिसके बाद बैंक और रेवाड़ी पुलिस अलर्ट हो गई, और रेवाड़ी की धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को मौके से काबू कर लिया।

ये वीडियो आप दिल्ली रोड़ स्थित जोनावास गाँव में एचडीऍफ़सी बैंक के एटीएम की देख रहे है. जहाँ बदमाशों ने बीती रात वारदात करने की कोशिश की. लेकिन यहाँ समय रहते पुलिस पहुँच गई और एटीएम रखे करीबन 18 लाख रूपए चोरी होने से बचा लिये गए.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

तस्वीरों में आप देख सकते है कि पुलिस ने एटीएम बूथ के पास का हिस्सा सील किया हुआ है. जहाँ मौके पर एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार और गैस कटर पड़ा हुआ है. फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. ताकि ये पता लगाया जा सकें कि इस वारदात में उनके साथ और कौन आरोपी शामिल थे और पकडे गए आरोपी पहले तो किसी वारदात में शामिल नहीं रहे !

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author