Rewari News: मनरेगा मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस,डीसी को सौंपा ज्ञापन

Rewari News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) को कमजोर करने और उसका नाम बदलने की कथित साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा ...

Rewari News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) को कमजोर करने और उसका नाम बदलने की कथित साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी पहले राजीव गांधी चौक पर एकत्रित हुए और “मनरेगा बचाओ – देश बचाओ” के नारों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कैप्टन अजय सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनकी विचारधारा से नफरत करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा (MNREGA) जैसे ऐतिहासिक कानून का नाम बदलना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि मनरेगा एक कानूनी अधिकार है, लेकिन सरकार इसे खत्म कर ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ के नाम पर गरीबों से रोजगार की गारंटी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि नई योजना में 60 प्रतिशत धन केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा, जबकि हरियाणा सरकार पहले ही भारी कर्ज में डूबी हुई है। ऐसे में यह योजना कैसे चलेगी, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

कांग्रेस ने इस मौके पर तीन प्रमुख मांगें रखीं –

  • 100 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी
  • ग्राम पंचायतों को पूर्ण अधिकार
  • न्यूनतम ₹400 प्रतिदिन मजदूरी

संसद और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी टिप्पणी

कैप्टन यादव ने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक को लेकर हुए विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई से डरती है और चीन की घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसद में खुलकर बहस होनी चाहिए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उठाए सवाल

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित जेफरी एप्स्टीन मामले और प्रधानमंत्री से कथित संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एमएल रंगा, सुभाष छाबड़ी, प्रवीण चौधरी, नीलम भगवाडिया, हरीश सैनी, दीवान सिंह चौहान, शकुंतला भांडोरिया, दीपिका लवली यादव, रेखा दहिया, सीमा धमीजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author