Rewari News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 वर्षीय छात्र सुरक्षित बरामद, ERV 577 टीम की मुस्तैदी से मिली सफलता

Rewari News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना रामपुरा की ERV संख्या 577 की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए बीती रात गांव जाडरा के एक निजी ...

Rewari News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना रामपुरा की ERV संख्या 577 की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए बीती रात गांव जाडरा के एक निजी स्कूल से लापता हुए एक 15 साल नाबालिग छात्र को कुछ ही घंटों में तलाश कर उसके परिजनों के हवाले किया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

प्रबंधक थाना रामपुरा PSI संजय कुमार ने बताया की बीती रात पुलिस को गांव जाडरा के एक निजी स्कुल के हॉस्टल से एक नाबालिग छात्र के लापता होने की सुचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमो ने तत्परता दिखाते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस टीमो के अथक प्रयासों और ERV 577 टीम की मुस्तैदी और त्वरित रिस्पॉन्स की वजह से छात्र को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा छात्र के मिलने की सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी गई। जो बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

पुलिस का संदेश

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

प्रबंधक थाना रामपुरा ने इस अभियान की सफलता पर कहा की ERV 577 टीम की मुस्तैदी और त्वरित रिस्पांस की वजह से ही हम बच्चे को समय रहते ढूंढ पाए। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।”

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author