रेवाड़ी के मोस्ट वांटेड | दोहरे हत्याकांड के दो इनामी सहित 5 शार्प शूटर गुरुग्राम STF ने किये काबू

गुरुग्राम STF टीम गैंगस्टर्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी टीम ने 5 शार्प शूटर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इन गैंगस्टर्स में दो गैंगस्टर रेवाड़ी के दोहरे हत्याकांड के आरोपी है। जिनपर 25-25 हजार रूपय ...

गुरुग्राम STF टीम गैंगस्टर्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी टीम ने 5 शार्प शूटर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इन गैंगस्टर्स में दो गैंगस्टर रेवाड़ी के दोहरे हत्याकांड के आरोपी है। जिनपर 25-25 हजार रूपय का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

गुरुग्राम एसटीएफ टीम ने सूचना के आधार पर गाड़ी में घूम रहे 5 लोगों को नाकेबंदी कर काबू किया। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ देबू,  हरिकेश उर्फ अक्कू , ब्रहमपाल उर्फ हॅप्पी,  प्रवीण व लालचंद के रूप में हुई। जिनकी की तलाशी के दौरान पुलिस को 1 पिस्टल, 2 देशी कट्टा , 8 जिंदा कारतूस बरामद हुये।

SP Rewari Alert: New tactics used by cyber fraudsters: Read this important news before dealing with OTPs and QR codes.
SP Rewari Alert: साइबर ठगों के नए हथकंडे, OTP और QR Code से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दीपक उर्फ देबू और  हरिकेश उर्फ अक्कू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 जून 2020 को रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड़ पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस केस में बाकी आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया था। लेकिन देबू और अक्कू दोनों फरार चल रहे थे। जिनपर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author