Rewari MLA: लक्ष्मण यादव ने हरियाणा पैटिशन कमेटी संग किया गुजरात विधानसभा का अध्ययन दौरा

Rewari MLA: हरियाणा विधानसभा की पैटिशन कमेटी ने सोमवार को गुजरात लैजिस्लेटिव एसेंबली का अध्ययन दौरा किया। इस दौरान समिति सदस्यों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनहित याचिकाओं के निस्तारण की प्रक्रिया तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन किया। इस अवसर ...

Rewari MLA: हरियाणा विधानसभा की पैटिशन कमेटी ने सोमवार को गुजरात लैजिस्लेटिव एसेंबली का अध्ययन दौरा किया। इस दौरान समिति सदस्यों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनहित याचिकाओं के निस्तारण की प्रक्रिया तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन किया।

इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गुजरात विधानसभा का भ्रमण उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यह वही ऐतिहासिक सदन है, जहाँ से विकास पुरुष नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की मजबूत नींव रखी और देश को विकास की नई दिशा प्रदान की।

Rewari News : How to get all family members' votes registered at the same polling booth—DC explains the entire process.
Rewari News: परिवार के सभी वोट एक ही बूथ पर कैसे कराएं, DC ने बताई पूरी प्रक्रिया

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि गुजरात विधानसभा की कार्यशैली, अनुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण केंद्रित सोच प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन दौरे विधायकों को बेहतर नीति निर्माण, प्रभावी प्रशासन और जनसेवा के नए आयामों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात मॉडल से प्राप्त अनुभवों को हरियाणा में लागू कर जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर पैटिशन कमेटी के चेयरमैन विनोद भयाना, चंद्रप्रकाश, विधायक शकुंतला खटक तथा बिजेंद्र डहीना उपस्थित रहे। गुजरात विधानसभा की ओर से डिप्टी स्पीकर पर्नेश मोदी, विधायक कालूभाई डाबी और विधायक मनुभाई पटेल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की।

Rewari Police Encounter: Police encounter with criminals; shots fired from both sides; more than two dozen cases registered against both criminals.
Rewari Police Encounter: बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियाँ , दोनों बदमाशों पर 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

 

दौरे के अंत में दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने, संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने तथा जनसेवा के क्षेत्र में आपसी अनुभव साझा करने पर बल दिया।

Rewari News: 'Blind murder' case solved: Wife conspired with lover to kill husband, dumped body in canal.
Rewari News: ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, नहर में फेंकी लाश

About the Author