रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने आदमपुर में संभाली कमान, जेपी को जीताने की अपील की

विधायक चिरंजीव राव ने गांव सदलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। राव ने कहा आदमपुर हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और कांग्रेस पार्टी ने आदमपुर में दिल खोलकर ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

विधायक चिरंजीव राव ने गांव सदलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। राव ने कहा आदमपुर हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और कांग्रेस पार्टी ने आदमपुर में दिल खोलकर विकास कार्य भी किया है और आगे भी आदमपुर के विकास कार्यों में कांग्रेस पार्टी कोई कमी नही आने देगी। इसलिए आने वाली 3 नवंबर को हाथ के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी को भारी मतों से जीताएं।

कुलदीप बिश्नोई पर कसा तंज

chiranjiv rao 1 jpg

विधायक चिरंजीव राव ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव में आदमपुर की जनता ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई को जिताया था लेकिन अपने स्वार्थ के कारण कुलदीप बिश्नोई ने जनता के फैसले को नकारा है और जाकर भाजपा की गोद में बैठ गए हैं। यह वही भाजपा है जिनको कुलदीप बिश्नोई हमेशा कोसते थे। लेकिन अब न जाने किस दबाव में और किस स्वार्थ के कारण वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

आदमपुर को कांग्रेस पार्टी ने दिया मान सम्मान

चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस पार्टी ने जो मान सम्मान आदमपुर को दिया है उतना मान सम्मान भाजपा और आम आदमी पार्टी कभी भी नही दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो आदमपुर से जीतकर विधानसभा पंहूचने वाले स्वर्गीय भजन लाल को मुख्यमंत्री तक बनाया है। कांग्रेस पार्टी इससे ज्यादा मान सम्मान आदमपुर की जनता को क्या दे सकती है। अब समय आ गया है कि आदमपुर की जनता अब दिल खोलकर मतदान करके कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश जी को भारी मतों से जीताएं।

भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान

विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा ने पिछले 8 वर्षों में प्रदेश की जनता को मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नही दिया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था धवस्त हो चुकी है, किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य तक नही मिल रहा है, व्यापारी भाईयों पर भारी भरकम जीएसटी ठोक दी है इसी तरह बुर्जगों की पेंशन छीन ली है और हरियाणा प्रदेश पर पौने दो लाख करोड का कर्जा करना ही मौजूदा सरकार की उपलब्धि है। भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान रह गई है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author