Rewari Mandi Update: नंबर प्लेट और बायोमेट्रिक के बिना नहीं मिलेगा गेट पास , MSP पर होगी खरीद

Rewari Mandi Update: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए, संबंधित विभाग इस बात का विशेष ...

Rewari Mandi Update: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए, संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें और सभी व्यापक प्रबंध समय पर सुनिश्चित हों। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में रबी सीजन फसल खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

डीसी ने कहा कि मंडी में सरसों व गेहूं बेचने आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए अनाज मंडी रेवाड़ी, कोसली, बावल व कंवाली में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग और वेयर हाउस द्वारा निर्धारित नियमानुसार फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद जाए। साथ ही नमी मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण है अनिवार्य
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल की खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है। मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author