Rewari: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना

Rewari: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की ...

Rewari: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 20 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अनुसंधानकर्ताओं को महिला अपराध व पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत धारूहेड़ा थाना पुलिस की सशक्त पैरवी के चलते न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने गोहाना, जिला सोनीपत निवासी आरोपी अर्जुन को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का दोषी करार दिया।

पीड़िता ने 18 फरवरी 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि Instagram के माध्यम से उसकी आरोपी से बातचीत होती थी। 13 फरवरी 2024 को आरोपी ने उसे फोन कर हिसार बुलाया, जहां से वह उसे ट्रक में बैठाकर उत्तर प्रदेश ले गया। आरोपी ने चार दिन तक नाबालिग को अपने साथ रखा और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। 18 फरवरी को आरोपी उसे रोहतक बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पीड़िता द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जांच पूर्ण होने पर अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author