अब कानूनी मदद के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, Toll Free नंबर 15100 पर मिलेगी मुफ्त सहायता

Rewari: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार दिनांक 15.10.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा जी के द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया  तथा निरीक्षण भी किया इस दौरान ...

Rewari: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार दिनांक 15.10.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा जी के द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया  तथा निरीक्षण भी किया इस दौरान उन्होंने जिला जेल में चलाए जा रहे  लीगल एड क्लीनिक का दौरा किया तथा वहां पर रखे रजिस्टरों की जांच की वर्मा ने प्रत्येक कैदी से मुलाकात की तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।

इसके अलावा  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

 

 

 

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

 

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

 

 

 

About the Author