Rewari Gas Blast News: रेवाड़ी के हंस नगर के एक मकान में हुए ब्लास्ट के मामले में घायल पिता – बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में IGL कम्पनी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू की है. पुलिस जाँच में सामने आया है कि घर के अंदर गैस जमा होने के कारण ब्लास्ट हुआ था.
बता दें कि 5 जुलाई शाम करीबन साढ़े 4 बजे रेवाड़ी के हंस नगर की गली नम्बर 3 में पूर्व सैनिक सतबीर सिंह चौहान के मकान में ब्लास्ट हो गया था. जिस ब्लास्ट में सतबीर सिंह, उसकी 21 वर्षीय बेटी तन्नु, पड़ोसी जयभगवान, दो साल की बच्ची , सतबीर की पत्नी मधु झुलस गई थी. जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जिनकी नाजुक हालत देखते हुए सभी को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भर्ती किया गया था, जहाँ इलाके के दौरान बीते दिन बेटी तन्नु की मौत हो गई, जिसकी नवंबर में शादी होने वाली थी, जिसके बाद आज इलाज के दौरान पिता सतबीर सिंह की मौत हो गई, जबकि जयभगवान और दो साल की बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है, सतबीर की पत्नी के हाथ जले थे. जिसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है,
इस घटना के बाद किसी को ये समझ नहीं आ रहा था की ब्लास्ट कैसे हुआ, क्योंकि घर के अंदर PNG गैस कनेक्शन नहीं था, ना ही कुछ ऐसा नजर आ रहा था कि घर के अंदर की गैस सिलेंडर या ब्रिज जैसे सामान की वजह से ब्लास्ट हुआ, हाँ से अंदेशा जरुर लगाया जा रहा था कि घर के बाद आईजीएल कम्पनी द्वारा पीएनजी गैस सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था, लेकिन ब्लास्ट की असल वजह कीसी के समझ नहीं आ रही थी,
जिसके बाद फोरेंसिक और आईजीएल कम्पनी की टीम ने मौके की जाँच की, पुलिस के मुताबिक़ जाँच में पाया गया कि ब्लास्ट की वजह आईजीएल कम्पनी के कर्मचारी की लापरवाही रही. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त सतबीर सिंह, जयभगवान , दो साल की बच्ची, और बेटी तन्नु कपड़ो के प्रेस करने वाली थी, माँ चाय के बर्तन रशोई में साफ़ करने के लिए थी. जैसे ही प्रेस के लिए तन्नू ने स्विच ऑन किया ओ ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट कितना भयंकर था कि एक आग का गोला दरवाजे को तोड़ते हुए बाहर निकला,
ब्लास्ट से पहले सतबीर सिंह कह भी रही थे की गैस की बदबू आ रही है, हादसे के बाद पड़ोसियों में भी गैस की बदबू होने की बात कहीं थी. जिसके बाद अब पुलिस ये बता रही है कि IGL द्वारा पाइप लाइन डालने के दौरान टेस्टिंग की जा रही थी, और लापरवाही के कारण गैस लीकेज होकर घर में जमा हो गई. जिसके कारण ब्लास्ट हुआ.


