Rewari Firing Case : युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला, 2 और आरोपी गिरफ्तार

Rewari Firing Case : जांचकर्ता ने बताया की मोहल्ला भजन का बाग रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 अगस्त को शाम के समय उनका लड़का रोहित उर्फ कालिया घर का कुलर ठीक करवाने के लिए ...

Rewari Firing Case : जांचकर्ता ने बताया की मोहल्ला भजन का बाग रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 अगस्त को शाम के समय उनका लड़का रोहित उर्फ कालिया घर का कुलर ठीक करवाने के लिए बहार गया था। करीब समय शाम 3:30 बजे जब वह घर पर वापस लौट रहा था, तभी तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर पर आ गए। रोहित ने शोर मचाया कि कुछ युवक उस पर गोली चला रहे है।

इस दौरान उनमे से दो युवकों ने रोहित को पकड़ लिया और रोहित उनसे छुड़ाने की कोशिश में घर के अंदर आ गया। तभी एक आरोपी ने अपने हथियार से रोहित पर गोली चला दी, जो गोली रोहित की पीठ पर लगी। गोली लगने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया।

जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग रेवाड़ी निवासी दीपांशु उर्फ यशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी दीपांशु उर्फ यशु ने बताया कि 23 अगस्त को उसके साथी सुजल व हिमांशु ने फोन करके उसे बस स्टैंड की पार्किंग में बुलाया था। सुजल, हिमांशु व उसके एक अन्य साथी ने उसे बताया था कि रोहित के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

इसके बाद सुजल उसे रोहित की निगरानी के लिए मोहल्ला भजन का बाग में बाइक पर छोड़कर आया था। जब रोहित उर्फ कालिया कूलर लेकर वापस घर आ रहा था तो इसकी सूचना उसने सुजल को दी थी। जिस के बाद सुजल व हिमांशु स्कूटी पर अपने एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंच गए थे और सभी ने मिलकर रोहित उर्फ कालिया का पीछा करते हुए गोली चला दी थी।

जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी मोहल्ला गुर्जरवाडा रेवाड़ी निवासी हिमांशु उर्फ लाला व मोहल्ला खासापुरा निवासी सूजल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles