Crop Purchase: रेवाड़ी के नए डीसी ने अनाज मंडियों में पहुंचकर फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Crop Purchase: डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसानों ...

Crop Purchase: डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधाओं व आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी रजा गुरूवार को रेवाड़ी व बिठवाना स्थित अनाज मंडी पहुंचे और मंडी में फसल खरीद (Crop Purchase) के दौरान किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Crop Purchase

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

डीसी ने किसानों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने फसल में नमी की मात्रा की भी जांच की और बताया कि जिला में हैफेड, वेयर हाउस, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नमी से ऊपर की फसल की खरीद (Crop Purchase) की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरसों का सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपए तथा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए निर्धारित किया गया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : डीसी

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में फसल खरीद (Crop Purchase) के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं उन्हें सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाए ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author