Rewari DC ने समाधान शिविर में लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के दिए निर्देश

Rewari DC: उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो सके। गुरुवार ...

Rewari DC: उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो सके।

गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित शिविर में डीसी ने स्वयं नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर से लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर राहत पा सकते हैं।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

शिविर के दौरान गांव करनावास, मॉडल टाउन और सेक्टर-4 की ग्रीन बेल्ट में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने अधिकारियों को जांच कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। शहर के लक्ष्मी नगर में पेयजल समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग को पाइपलाइन सुधारने और शुद्ध जल उपलब्ध कराने के आदेश दिए। वहीं कालूवास और शास्त्री नगर में गंदे पानी की निकासी को लेकर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर में आई शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं। इसलिए अधिकारी गंभीरता से शिकायतों का निपटारा करें और कार्रवाई पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles