Winter Advisory: शीत लहर और कड़ाके की ठंड से कैसे बचे ! प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Winter Advisory : रेवाड़ी (10 जनवरी): जिले में बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को आम नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी ...

Winter Advisory : रेवाड़ी (10 जनवरी): जिले में बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को आम नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी की पालना करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और पशुधन को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

खुद को गर्म रखें, लापरवाही न बरतें : डीसी ने कहा कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलते समय सिर, गर्दन और कानों को मफलर या टोपी से ढककर रखें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।

 

खानपान का रखें विशेष ध्यान: शराब से बचें स्वास्थ्य विभाग के हवाले से डीसी ने बताया कि ठंड में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाएं।

  • गर्म तरल पदार्थ (सूप, चाय, गर्म पानी) का सेवन करें।

  • चेतावनी: शराब का सेवन बिल्कुल न करें, यह शरीर के तापमान को कम करता है जो घातक हो सकता है।

बंद कमरे में अंगीठी/कोयला जलाना खतरनाक डीसी अभिषेक मीणा ने सख्त हिदायत दी है कि ठंड से बचने के लिए बंद कमरों में कोयला या अंगीठी जलाकर न सोएं। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है जो जानलेवा हो सकती है। यदि हीटर का प्रयोग कर रहे हैं, तो कमरे में हवा की निकासी (Ventilation) का प्रबंध जरूर रखें।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पशुपालकों के लिए सलाह: जानवरों को न दें ठंडा पानी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीसी ने कहा कि शीत लहर में पशुओं को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए उनके चारे की मात्रा बढ़ाएं।

  • पशुओं को रात में खुले में न बांधें।

  • पशु आश्रय (बाड़े) को चारों तरफ से ढक दें ताकि सीधी हवा न लगे।

  • जानवरों को ठंडा चारा या ठंडा पानी देने से बचें।

वाहन चालक दें ध्यान: कोहरे में ओवरटेक न करें घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो जाती है। डीसी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी लेन में चलें और गति सीमा सीमित रखें।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
  • धुंध के दौरान ओवरटेक करने से बचें।

  • गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

  • फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें।

#RewariNews #DCAbhishekMeena #WinterAdvisory #HaryanaNews #ColdWave #SafetyFirst #RewariUpdate

About the Author