Rewari: शेयर मार्केट के नाम पर 4.35 लाख की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari: साइबर ठगी के एक मामले में रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने 4.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ...

Rewari: साइबर ठगी के एक मामले में रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने 4.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर, बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव टिंट निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जुलाई माह में उनके व्हाट्सऐप पर एक संदेश प्राप्त हुआ। खुद को अन्यना मेहता नाम की महिला बताने वाली व्यक्ति ने उन्हें एमयूएफएसएल मैक्स (MUFSL Max) नाम की एपीके फाइल इंस्टॉल कराई और शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

लालच में आकर पीड़ित ने 27 जुलाई को 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एपीके एप (apk app)पर लगातार बैलेंस और मुनाफा बढ़ा हुआ दिखाया जाता रहा। इस दौरान पीड़ित ने कई किस्तों में कुल 4,35,250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद एप अचानक बंद हो गई, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि धोखाधड़ी की रकम में से 50 हजार रुपये राजकुमार के बैंक खाते में गए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author