Rewari Cyber Fraud: पर-डे इनकम के नाम पर लाखों की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला रायसेन के ...

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला रायसेन के गैरतगंज निवासी आयुष साहु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी हर्ष भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 जनवरी को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे जॉब इनकम के बारे में पूछा गया। उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइनडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अरमान मिश्रा ने उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि withdraw टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अभी 320612/- रुपये और भेजने होंगे।

इसके बाद उससे क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला करोली निवासी रिंकेश मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्य प्रदेश के जिला रायसेन के गैरतगंज निवासी आयुष साहु को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष साहु के खाते में ठगी की रकम के 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को  अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author