Rewari Crime News: ब्लाईंड मर्डर केस में Rewari Police का खुलासा, छोटी से बात पर कर दी थी युवक की हत्या

Rewari Crime News: : रेवाड़ी में हुय ब्लाईंड मर्डर केस में Rewari Police ने खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी के ठिकाने पर पुलिस दस्तक दे दी है। पुलिस जांच में सामने आया है ...

Rewari Crime News: : रेवाड़ी में हुय ब्लाईंड मर्डर केस में Rewari Police ने खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी के ठिकाने पर पुलिस दस्तक दे दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कमरे के किराये को लेकर झगड़ा हुआ था। उसकी झगड़े की रंजिस रखते हुये आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

 

जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को रेवाड़ी के बावल रोड मिंडा कट के पास एक अज्ञात युवक शव मिला था। जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। एक दिन बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान यूपी जोनपुर के रहने वाले राकेश के रूप में हुई।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि राकेश निजी कंपनी में काम करता था। जिसके साथ कमरे पर यूपी के ही जिला सुल्तानपुर निवासी विनोद और सन्नी यादव भी रहते थे। जिनके बीच कमरे के किराये को लेकर झगड़ा हुआ था, और कमरा खाली भी करना पड़ गया था। जिसकी विनोद और सन्नी ने रंजिश मान ली और फिर हत्या कि साजिश रच दी।

 

2 सितंबर को दोनों आरोपियों ने राकेश को शराब पीने के लिए बुलाया और फिर साथ शराब पी। जब नशा ज्यादा हो गया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर राकेश की हत्या कर दी।  

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी क्राइम सुरेन्द्र श्योरण ने कहा कि विनोद नाम के आरोपी को बीती शाम गिरफ्तार कर किया गया। जबकि दूसरा आरोपी सन्नी को भी यूपी से राउंडअप कर लिया गया है। जिसे रेवाड़ी लाया जा रहा है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles