Rewari Crime News: जांचकर्ता ने बताया की गत 13 मार्च को क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 12/13 मार्च की रात को समय करीब 2:30 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद वह सुबह करीब 4 बजे घर पर लौटी।
लड़की ने बताया कि उनके गांव के ही एक नाबालिग लडके ने उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया था और डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक नाबालिग लडके को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।






