Rewari Crime News: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जनवरी को शहर की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक साल पहले लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने फोन कर संपर्क किया और बताया कि वह पवन कुमार नाम के व्यक्ति के पास रह रही है और उक्त आरोपी ने उसे डरा धमका कर अपने कब्जे में लिया हुआ है। यह सब पता होने के बाद वह उक्त पते पर अपनी लड़की के पास पहुंची और पाया कि आरोपी पवन कुमार व उसके पिता मुंशीराम ने उसकी लड़की को पिछले 01 साल से बहला फुसला कर व डरा धमका कर अपने पास बंधक बना रखा है।
जब उसने उनको अपनी लड़की को रिहा करने के लिए कहा तो उक्त दोनो आरोपियों में उसको को डरा धमका कर वहां से भगा दिया और कहा कि अगर तुमने हमारे खिलाफ कोई कार्यवाही की तो हम तेरी लडकी व तुझे जान से मार देगें। इसके बाद वह अपने घर आकर चुपचाप बैठ गई।
गत 13 जनवरी को उसकी नाबालिग लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आ गई। लड़की ने अपनी आप बीती बताई कि 01 साल पहले आरोपी प्रियंका व हंसराज ने उसे अपनी बातों में फसा कर अपने घर बुला लिया ओर 02 दिन अपने पास रखा और फिर आरोपी पवन कुमार जो उनका जानकार था उससे पैसे लेकर मुझे उसके साथ जबरदस्ती भेज दिया।
आरोपी पवन कुमार मुझे अपने साथ अपने गांव में ले गया और मुझे अपने घर में कैद कर लिया तथा मेरे साथ मेरी मर्जी के खिलाफ मेरा शारीरिक शोषण किया। जब मैंने ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो आरोपी पवन ने कहा कि में प्रियंका व हेमराज से तुझे 50 हजार रुपये में खरीद कर लाया हूं और अब तुझे मेरे साथ रहना पड़ेगा। वह रोज मेरे साथ मारपीट करता था तथा मेरी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक शारीरिक शोषण करता था। आरोपी पवन ने मेरी लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ बार बार शारीरिक शोषण किया।
जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।








