Rewari Crime News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rewari Crime News: जांचकर्ता ने बताया की गत 19 मार्च को यूपी निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के पास करीब एक माह पहले आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई ...

Rewari Crime News: जांचकर्ता ने बताया की गत 19 मार्च को यूपी निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के पास करीब एक माह पहले आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इंटरव्यू के बाद कंपनी के कांट्रेक्टर ने उन्हें एक दूसरे कांट्रेक्टर का नंबर दिया, जो नौकरी दिलाने का काम करता था। अगले दिन उसके भाई के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मुलाकात के बाद युवती अपने भाई के साथ घर लौट आई। बाद में कांट्रेक्टर ने दोबारा फोन कर 19 मार्च की इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। युवती का आरोप है कि कांट्रेक्टर ने रास्ते में उसके को भाई दूसरे वाहन से आने की बात कहकर धारूहेड़ा चुंगी के पास उतार दिया और उसको बाइक पर बैठाकर कालका रोड संगवाडी की ओर ले गया। इसके बाद सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त आरोपी कांट्रेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author