Rewari Crime News: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के मामले में 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

Rewari Crime News: एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने गत 26 जनवरी को ...

Rewari Crime News: एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने गत 26 जनवरी को गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर लाठी डण्डो से पीट पीटकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी 5 हजार के ईनामी सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव माजरा निवासी रविंद्र उर्फ हाथी , राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी रवि कुमार, जिला महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन उर्फ अमरूद व नवीन उर्फ राधे के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 26 जनवरी के दिन गांव भालखी के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ताऊ के लडके दीनदयाल के साथ गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहा था। गांव माजरा का अंडरपास क्रॉस करते ही एक बोलेरो कैंपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एक बोलेरो उसकी कार के आगे लगा दी गई। इन गाड़ियों से रवि, योगेश, पकंज निवासी प्रतापुर सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके पास आए।

इसके बाद रवि, नवीन व शीशपाल ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर कहा कि तूने भाई रविंद्र हाथी से मारपीट की थी। उसी ने बदला लेने के लिए हमें भेजा है। उसने आरोप लगाया कि रवि ने उस पर फायर करने का प्रयास किया तो मैगजीन पिस्टल से निकल गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों व राड से जमकर मारपीट की। जो इस मामले में पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेज धार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 8 आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव काठुवास निवासी साहिल, जिला महेंद्रगढ़ के गांव महासर निवासी लोकेश, गांव माजरा निवासी नवीन व शीशपाल उर्फ पाला, गांव नांगल जमालपुर निवासी कमल, राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी पंकज, योगेश उर्फ़ चिल्लु व सोनू उर्फ़ अंधेरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ी व लोहे की राड बरामद की थी।

जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने बुधवार को मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी 5 हजार के ईनामी गांव माजरा निवासी रविंद्र उर्फ हाथी सहित चार आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी रवि कुमार, जिला महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन उर्फ अमरूद व नवीन उर्फ राधे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author