Rewari Crime News: अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, CIA धारूहेड़ा की बड़ी कार्रवाई

Rewari Crime News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया ...

Rewari Crime News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खौरथल तिजारा के गांव उजौली निवासी नवीन कुमार उर्फ अंडा के रूप में हुई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांचकर्ता ने बताया कि गत 14 फरवरी को CIA धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि नवीन कुमार उर्फ अंडा निवासी गांव उजौली जिला खौरथल तिजारा राजस्थान जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी पार्श्वनाथ कॉलोनी रोड पर किसी के इंतजार मे खड़ा हुआ है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नवीन कुमार उर्फ अंडा निवासी गांव उजौली जिला खौरथल तिजारा राजस्थान बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी नवीन कुमार उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author