NH-152D: 1 मई से रेवाड़ी-चंडीगढ़ NH-152D से होगा बस का संचालन

NH-152D: हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी द्वारा जन साधारण को सुगम एवं त्वरित बस सेवा प्रदान करने के लिए आगामी 1 मई से रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया 152 डी (NH-152D) एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस सेवा का संचालन किया जा रहा ...

NH-152D: हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी द्वारा जन साधारण को सुगम एवं त्वरित बस सेवा प्रदान करने के लिए आगामी 1 मई से रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया 152 डी (NH-152D) एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस सेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह रहेगा समय

NH-152D

हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस रेवाड़ी से प्रात: 5 बजे, कनीना से प्रात: 5:30 बजे व बुचावास से प्रात: 05:40 पर चलकर एनएच 152 डी (NH-152D) से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजे चलकर वाया 152 डी (NH-152D) से रेवाड़ी आएगी। इस बस का ठहराव नांगल मूंदी, सीहा, डहीना, कनीना व बुचावास होगा।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

NH-152D

उन्होंने बताया कि पूर्व में संचालित कोसली से जयपुर वाया डहीना, कुण्ड, माण्ढण, माजरी गण्डाला, बहरोड़ बस सेवा को बहाल कर पुन: गुरुवार 27 अप्रैल से संचालित किया जाएगा जो पूर्व की भांति प्रात: 6 बजे कोसली से चलकर जयपुर के लिए रवाना होगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
About the Author