Rewari Breaking: जिला लाइब्रेरी के लिए चुनी गई पुरानी जेल की जमीन, फाइल पूरी होते ही शुरू होगा निर्माण

Rewari Breaking: रेवाड़ी की पुरानी मांगों के समाधान व विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी में जिला लाइब्रेरी की बड़ी मांग को पुन: विधानसभा में उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनकी घोषणा अनुसार ...

Rewari Breaking: रेवाड़ी की पुरानी मांगों के समाधान व विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी में जिला लाइब्रेरी की बड़ी मांग को पुन: विधानसभा में उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनकी घोषणा अनुसार इसका निर्माण शीघ्र कराए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने महिपाल ढांडा ने लाइब्रेरी के लिए चयनित जमीन विभाग के नाम स्थानांतरित होते ही निर्माण शुरु कराने की बात कही।
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी शहर में जिला लाइब्रेरी की मांग को विधानसभा के साथ-साथ अन्य मंचों पर भी उठाया था। विधायक ने कहा कि जब वह कोसली से विधायक थे, तब भी उन्होंने जिला पुस्तकालय के निर्माण के प्रयास किए थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जमीन का चयन तो कर लिया है, लेकिन सरकार को अधूरी फाइल भेजी गई है। यह महज दो दिन में पूरा होने वाला काम है और इसके लिए लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।
इस मांग पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है और सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासनकाल में भेदभाव की शिकायतें आती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक की मांग पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार रेवाड़ी में जिला पुस्तकालय का निर्माण जमीन उपलब्ध होते ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिक्षा मंत्री के अनुसार रेवाड़ी प्रशासन ने जिला पुस्तकालय के लिए पुरानी जेल की जमीन का चयन किया है।
फिलहाल इस जमीन का मालिकाना हक लोक निर्माण विभाग के पास है। इस जमीन को शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके
About the Author