Rewari Blind Murder Case: LLB छात्र विशाल निकला हत्यारा, 28 जनवरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

Rewari Blind Murder Case: रेवाड़ी में एयरफोर्स से रिटायर्ड 60 वर्षीय महाराम की हत्या करने की वारदात में शामिल एक LLB के छात्र और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि रेवाड़ी के बास गाँव में ...

Rewari Blind Murder Case: रेवाड़ी में एयरफोर्स से रिटायर्ड 60 वर्षीय महाराम की हत्या करने की वारदात में शामिल एक LLB के छात्र और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बता दें कि रेवाड़ी के बास गाँव में एयरफोर्स से रिटायर्ड 60 वर्षीय महाराम अकेले घर में रहते थे। 3 फरवरी को महाराम का शव घर में पड़ा हुआ मिला,  पुलिस और परिजन शुरू में महाराम की डेथ को नैचुरल डेथ मान रही थी,  लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि  महाराम के शरीर पर नुकीले हथियार से वार करके हत्या की गई है,

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने केस की जाँच सीआईए रेवाड़ी को जांच सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने जाँच कर गाँव में पूछताछ कि तो पता चला कि गाँव के ही रहने वाले LLB के छात्र विशाल का महाराम के घर आना जाना था,

विशाल ने महाराम के घर में जेवरात रखे देख लिये,  जिसके बाद अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर जेवरात चोरी और हत्या करने की प्लानिंग की,

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 28 जनवरी को विशाल अपने घर से पेंचकस लेकर आया और उसने महाराम के शरीर पर पेचकस से वार करके हत्या कर घर में रखे जेवरात और कैश चोरी किया  और साहिल के साथ मौके से फरार हो गया.

लेकिन अब पुलिस जाँच के बाद आरोपी सलाखों के पिछे है,  जिन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेगी,  ताकि चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद किया जा सकें.

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author