Rewari accident: कार में ज़िन्दा जले दो व्यापारी, केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

Rewari accident: रेवाड़ी के बनीपुर चौक के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर बनीपुर चौक के पास केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई ...

Rewari accident: रेवाड़ी के बनीपुर चौक के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर बनीपुर चौक के पास केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई और उसकी चपेट में पीछे चल रही एक कार भी आ गई। हादसे में गाजियाबाद के दो कारोबारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

उत्तर प्रदेश से खाटू श्याम जा रहे थे कार में सवार जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों लोग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे और राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान संजीव अग्रवाल (41), निवासी दिलशान गार्डन और अंशु मित्तल (40), निवासी पंचवटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

 

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

Rewari Accident: Two businessmen burnt alive in car

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चारों यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने संजीव अग्रवाल और अंशु मित्तल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात किया बंद

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया, ताकि आग से दूसरे वाहन प्रभावित न हों। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

About the Author