Rewari: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और कचरा निष्पादन के लिए 35 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रेवाड़ी में कूड़ा निष्पादन और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 23 करोड़ 50 लाख रुपए और ...

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रेवाड़ी में कूड़ा निष्पादन और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 23 करोड़ 50 लाख रुपए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इन योजनाओं को स्थानीय निकाय की हाई पावर कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक ने दी जानकारी
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की पहल से रेवाड़ी में कूड़ा उठाने और कचरा निष्पादन की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 नगरपालिका और नगर परिषदों के लिए घर-घर कूड़ा उठाने की योजना के तहत रेवाड़ी को 23 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि 5 वर्षों के लिए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि 10 वर्षों के लिए मंजूर की गई है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

स्वच्छ रेवाड़ी के लिए विधायक की प्रतिबद्धता
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वह रेवाड़ी को पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेवाड़ी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ, कचरे का निष्पादन रामसिंहपुरा स्थित डंपिंग प्वाइंट पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कमेटी, जिसका वह स्वयं चेयरमैन हैं, ने रेवाड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।

सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल
विधायक यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार का पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान है और इसे लागू करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल करने के लिए सभी नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles