Rewari: पुलिस की कार्रवाई, युवक से मारपीट केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि मौहल्ला सराय बलभद्र रेवाड़ी निवासी मन्नु उर्फ यश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 अक्टूबर  को दोपहर के समय वह मोहल्ला नई बस्ती में अपने बच्चो को स्कूल से लाने के लिए गया ...

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि मौहल्ला सराय बलभद्र रेवाड़ी निवासी मन्नु उर्फ यश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 अक्टूबर  को दोपहर के समय वह मोहल्ला नई बस्ती में अपने बच्चो को स्कूल से लाने के लिए गया था। जब वह स्कूल से बाहर निकला तो 3-4 बाइक पर कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वह जान बचाने के लिए एक घर मे घुस गया तो आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल कर लाठी डंडो से पीटना शुरु कर दिया। भीड़ को इकट्ठा होते देख कर सभी आरोपी वहां से भाग गए। मन्नु ने बताया कि इस वारदात के दौरान आरोपी उसका मोबाइल फोन व चैन भी ले गए है।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी विजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त तीन और आरोपी गांव गुरावड़ा निवासी प्रवीण उर्फ पीजी, गांव खरखडा निवासी मोहित उर्फ गोलु व गांव भठेडा निवासी नितेश उर्फ चोटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस ने सभी आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author