रेवाड़ी – पुराना रामलीला मैदान खेल स्टेडियम के तौर पर होगा विकसित, डीसी अशोक गर्ग ने लिया ग्राउंड का जायजा

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार व प्रशासन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने व उन्हें खेल का बेहतर माहौल, प्लेटफार्म व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार व प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार व प्रशासन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने व उन्हें खेल का बेहतर माहौल, प्लेटफार्म व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार व प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। डीसी मंगलवार को रेवाड़ी शहर में अग्रसेन चौक के नजदीक बने फुटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी व खुली जगह है, जिसे शहर के आमजन व फुटबॉल प्लेयर के लिए अच्छी प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चे भी इसे अच्छे तरीके से प्रयोग कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस फुटबाल ग्राउंड को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से जिला स्पोर्टस काउंसिल को हेंडओवर किया जाएगा ताकि इसकी अच्छी तरह से देखभाल हो सके और इसकी हालत सुधरे।

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बशर्ते युवाओं को खेल का बेहतर माहौल व सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतरीन माहौल उपलब्ध कराया जाए तो वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करके पदक हासिल कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्पोर्टस काउंसिल इस खेल मैदान को मेनटेन करने के साथ-साथ इसका प्रयोग खिलाड़ियों के लिए करेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीसी ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फुटबाल ग्राउंड का सुधार करवाकर फुटबाल खिलाड़ियों व रेवाड़ी शहर के आमजन को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर उन्होंने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने मैदान में बने शौचालय की अच्छी तरह से साफ-सफाई करवाकर प्रयोग में लाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।

डीसी ने कहा कि प्रशासन का शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक करवाकर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर पूरा फोकस है, इसके लिए नगर परिषद व अन्य विभागों के अधिकारियों को सात दिन के अंदर-अंदर सभी स्ट्रीट लाइट की मुरम्मत कराकर चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author