रेवाड़ी में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, विवाहोत्सव, नववर्ष, त्यौहारों पर पटाखे चलाने पर रहेगी रोक

जिलाधीश गर्ग ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न मामलों में सुनवाई करते हुए एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सलाह के ...

जिलाधीश गर्ग ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न मामलों में सुनवाई करते हुए एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सलाह के आधार पर जिला प्रशासन ने भी जिला रेवाड़ी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री, उत्पादन और किसी भी तरह के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

उन्होंने कहा है कि कोई भी दुकानदार पटाखे बेचते हुए पाया गया तो  उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व प्रयोग किए जा सकेंगे।
जिलाधीश ने पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, नगरपरिषद अधिकारियों और तहसीलदार को इन आदेश की पालना पर निगरानी रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व, विवाहोत्सव, नववर्ष, त्यौहारों पर पटाखे बजाने को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है। जिससे कि वायु व ध्वनि प्रदूषण पैदा ना हो और किसी व्यक्ति को पटाखों की वजह से परेशानी ना हो।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author