रेवाड़ी के सोलाराही व बड़ा तालाब की अब बदलेगी तस्वीर, करीब 9 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

रेवाड़ी शहर के ऐतिहासिक तालाबों की सूरत अब बदलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से शहर के ऐतिहासिक सोलाराही व बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी दे दी गई है। करीब 9 करोड़ रुपए ...

रेवाड़ी शहर के ऐतिहासिक तालाबों की सूरत अब बदलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से शहर के ऐतिहासिक सोलाराही व बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी दे दी गई है। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों की तस्वीर बदलने के साथ ही पानी संचयन की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा।

हरियाणा पोंड अथॉरिटी ने शहर के दोनों तालाबों की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों से वे शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना को लेकर प्रयासरत थे।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

अनेक बैठकों में उन्होंने अधिकारियों से इस योजना के संबंध में जवाब तलब भी किया था। अधिकारियों की ओर से इस योजना का खाका तैयार कर चंडीगढ़ भेज दिया गया था जो काफी समय से लंबित था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने हरियाणा पोंड अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत की और योजना को हरी झंडी देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व योजना को लेकर पुरातत्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के बीच बातें चल रही थी जो कि सिरे नहीं चढ़ पा रही थी।

करीब 9 करोड रुपए की मिली मंजूरी

bada talab jpg

उन्होंने बताया कि शहर में जल संचयन व पर्यटन के लिए ऐतिहासिक इन तालाबों के विवाद को दूर करते हुए हरियाणा पोंड अथॉरिटी को इन दोनों तलाब सोलाराही व बड़ा तलाब के सौंदर्यीकरण के लिए योजनाओं को भेजा गया। अथॉरिटी ने इन ऐतिहासिक तालाबों की योजनाओं के लिए करीब 9 करोड रुपए की मंजूरी प्रदान की है।  योजना में आने वाले दिनों में सौंदर्यीकरण के पश्चात वर्षा के दौरान इन तालाबों में पानी भरने और जल संचयन करने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

पर्यटन के तौर पर भी होंगे विकसित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी के ऐतिहासिक तालाबों की सूरत सुधारने में इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। राव ने कहा कि शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों को पर्यटन के तौर पर भी विकसित किया जाएगा ताकि शहरवासियों के साथ-साथ , नई पीढ़ी व पर्यटको को इन ऐतिहासिक तालाबों से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author