Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

Train Canceled: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र रेलवे ने बड़ा और एहतियाती कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने अंबाला से जम्मू, अमृतसर और श्री वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली 20 ट्रेनों के ...

Train Canceled: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र रेलवे ने बड़ा और एहतियाती कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने अंबाला से जम्मू, अमृतसर और श्री वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली 20 ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया है। रेलवे की इस कार्रवाई का मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित खतरों से बचाव करना है।

रेलवे ने जारी की ट्रेनों की सूची

रेलवे ने एक सूची जारी कर जानकारी दी है कि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला मौजूदा सुरक्षा हालात और सीमावर्ती इलाकों में खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

सीमा क्षेत्रों में हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से सीमाई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशें सामने आई हैं। इसके जवाब में भारत ने राजस्थान, पंजाब, जम्मू और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

कुरुक्षेत्र तक सीमित रहेंगे ट्रेन संचालन

अंबाला रेल मंडल के आदेशानुसार, जम्मू, अमृतसर और चंडीगढ़ जाने वाली सभी कोचिंग ट्रेनों को अब कुरुक्षेत्र स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। यह व्यवस्था अगली सूचना तक लागू रहेगी। यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए संबंधित स्टेशन या रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author