रेवाड़ी नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल आज खत्म

रेवाड़ी शहर में पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को शनिवार को डीएमसी डॉ सुभिता ढ़ाका और नगर परिषद की चेयरमैन पूनम यादव ने समझाया,जिसके चलते सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए ...

रेवाड़ी शहर में पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को शनिवार को डीएमसी डॉ सुभिता ढ़ाका और नगर परिषद की चेयरमैन पूनम यादव ने समझाया,जिसके चलते सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर की साफ सफाई में दोबारा जुट गए। इस बीच सफाई कर्मियों ने डीएमसी को आश्वस्त किया कि अगले दो दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था पुन: पटरी पर ला दी जायेगी।

इस दौरान डीएमसी डॉ सुभिता ढ़ाका ने  सफाई कर्मचारियों को विभागीय  नियम अनुसार आठ लिटर सरसों का तेल और 32 साबुन की टिकियां भी वितरित  की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुरूप कर्मचारियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने सफ़ाई कर्मचारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के कंधों पर शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा है और शहर को सुंदर रखने में प्रत्येक कर्मचारी का अहम योगदान है, साथ ही शहरवासियों को भी सफाई कर्मियों से बहुत सारी अपेक्षायें हैं,जिन पर नगर परिषद कर्मी शत प्रतिशत खरा उतरते हैं।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

हड़ताल खत्म करने उपरान्त कर्मचारियों ने शहर के अंदर लगे कूड़े के ढेर को उठाना शुरू कर दिया और सफाई व्यवस्था दुरुस्ती कार्य में जुट गए। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह फैले कूड़े की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीएमसी ने कहा कि अब सफाई कर्मचारी हड़ताल छोड़ काम पर लौट आए है, जिससे अब शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए साफ सुथरा बनाया जाएगा साथ ही डोर-टू-डोर कलैक्शन भी किया जाएगा।
डीएमसी ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने रेवाड़ी शहरवासियों से दीपावली त्योहार के चलते अपने गली,मोहल्ले को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी आपका अपना शहर है,इसे गंदगी मुक्त रखना हमसबकी जिम्मेदारी है।

 

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

About the Author