पंच और सरपंच तीन दिसंबर को लेंगे शपथ, जानिए कहा होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

पंचायत चुनाव : पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शनिवार, तीन दिसंबर को शपथ दिलवाई जाएगी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच-सरपंच को संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय/स्कूल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थल पर ...

पंचायत चुनाव : पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शनिवार, तीन दिसंबर को शपथ दिलवाई जाएगी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच-सरपंच को संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय/स्कूल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थल पर शपथ दिलवाई जाएगी। खंड समिति सदस्यों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय और जिला परिषद सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीसी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह तीन दिसंबर को सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसके लिए ग्रामवार और ब्लॉकवार अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। संबंधित बीडीपीओ व एसईपीओ अपने-अपने ब्लॉक में शपथ ग्रहण कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायती राज विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author