Rewari : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेवाड़ी जिले मे लगाए जाएंगे लोक कल्याण मेले

Rewari : नगर परिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दो अक्टूबर तक लोक कल्याण मेले लगाएं जाएंगे। नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार 19 सितंबर को शहर के अग्रसेन चौक पर लोक कल्याण मेले का ...

Rewari : नगर परिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दो अक्टूबर तक लोक कल्याण मेले लगाएं जाएंगे। नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार 19 सितंबर को शहर के अग्रसेन चौक पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी रेहड़ी फड़ी वाले लाभार्थी इस कैंप में आकर स्वनिधि योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पूर्व में 10 हजार रूपए का लोन लिया हुआ है वो 25 हजार रूपए के लोन के लिए कैंप में और अन्य कार्यदिवस पर नगर परिषद रेवाड़ी के कमरा नम्बर 103 में सम्पर्क कर सकता है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिछले आठ महीने से बंद थी जिसे सरकार ने दोबारा शुरू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार रूपए के लोन सभी रेहड़ी फड़ी वालों को तीन चरणों में दिए जाएंगे। आगामी 24 सितंबर को धारूहेड़ा व 25 सितंबर को बावल में लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author