भारतीय किसान यूनियन चढूनी का विरोध प्रदर्शन, रेवाड़ी विधायक के निवास स्थान के बाहर किया धरना प्रदर्शन

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी विधायक आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया. और विधायक से मांग की गई कि वो किसानों की आवाज को जोरशोर से विधानसभा में उठायें. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ...

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी विधायक आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया. और विधायक से मांग की गई कि वो किसानों की आवाज को जोरशोर से विधानसभा में उठायें. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने भी किसानों के बीच बैठकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की सभी योजनायें किसान विरोधी है. इसलिए वो विधानसभा में किसानों के मुद्दे को उठाएंगे.

आपको बता बता दें कि आज किसान यूनियन ने रेवाड़ी विधायक के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया है और कल बावल मेंब कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी के आवास के बाहर किसान धरना प्रदर्शन करेंगे. किसानों के इस धरना प्रदर्शन का समर्थन धनखड़ खाप ने भी किया है. किसानों का कहना है कि शामलात की भूमि पर किसानों का हक़ है. लेकिन सरकार उसे छिनना चाहती है. वहीँ रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को उनके घर के सामने भी प्रदर्शन करना ताकि महलों में रहने वालों की भी नींद खुले और वो किसानों की आवाज को संसद में उठाये.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author