गोकलगढ़ गांव की गंदे पानी की समस्या का जल्द होगा समाधान,बजट मंजूर : Rewari MLA लक्ष्मण सिंह यादव

Rewari MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के विंटर सेशन में जोरदार ढंग से रेवाड़ी विस क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को उठाया। विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने इस ...

Rewari MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के विंटर सेशन में जोरदार ढंग से रेवाड़ी विस क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को उठाया। विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि इसे हल करने के लिए एडीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। साथ ही, इस समस्या के समाधान के लिए बजट (BUDGET) भी मंजूर कर लिया गया है और जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।

Rewari MLA ने बताया कि गोकलगढ़ गांव की आबादी लगभग आठ हजार है और गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। गांव के एक तरफ रेलवे लाइन और दूसरी ओर नहर होने के कारण गंदा पानी गांव के जोहड़ों में जमा हो रहा है, जिससे गांव की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने सुझाव दिया कि गांव में छह से सात सोलर पंप लगाए जाएं ताकि गंदा पानी बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा, गांव को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कालूवास या नसियाजी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जोड़ा जाए। विधायक ने कहा कि जब तक गंदा पानी बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के स्कूल में भी दो-तीन फीट तक पानी जमा रहता है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

इस पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि समस्या की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है जो विधायक से विचार-विमर्श के बाद 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मंत्री ने बताया कि बजट (BUDGET) मंजूर हो चुका है और पानी की निकासी का मार्ग भी तय कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का स्थायी और शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author